रेलवे स्टेशन के निकट चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर दो युवकों से 14 हजार रुपये लूट लिए। मदद के लिए शोर करने पर बदमाश भाग खडे़ हुए। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
पूरे देवी रामलीला मैदान निवासी प्रदीप व राजकुमार ने बताया कि वह शनिवार शाम को रेलवे स्टेशन की ओर गए थे। तभी वहां पर नवरंग सिंह का पुरवा मजरे आलमपुर गांव निवासी धर्मेंद्र, दिनेश व उनके दो अज्ञात साथी आए और गाली-गलौज करने के साथ ही पिटाई करने लगे।
विरोध किया तो आरोपियों ने तमंचा लगाकर जेब से 14 हजार रुपये भी लूट लिए। शोर मचाने पर दोनों भाग खडे़ हुए। राजकुमार ने बताया कि वह भवन निर्माण में शटरिंग का व्यवसाय करता है। उसे शटरिंग के लिए किसी से रुपये मिले थे। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पड़ताल कराई जा रही है।