फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में समाचार पत्र वितरक की मौत

Fri, 05 Feb 2016 11:50 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की खबर लगते ही घर वालों के साथ नाते रिश्तेदारों में रोना पिटना मच गया। उधर थानेदार ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। कहा कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


क्षेत्र के पूरे हितलाल मजरे सलेमपुर सीकी का रहने वाला राम सुमेर (45) न्यूज पेपर बांट कर परिवार चलाता था। रोज शहर से न्यूज पेपर लेकर इलाके के गांवों में बांटता था।

सुबह शहर से पेपर लेकर साइकिल से गांव की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग पर मलिकमऊ के पास स्कूटी सवार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


रामसुमेर की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया था। घर वाले उसे लखनऊ ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान राजेंद्र कुमार ने बताया कि रामसुमेर के पास खेती थी, लेकिन इससे परिवारीजनों के भरणपोषण के लिए पर्याप्त आमदनी नहीं हो पाती थी। इसलिए वह पेपर बांटता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें