फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी सदस्य के भतीजे का अपहरण

Fri, 07 Apr 2017 12:37 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : getty images
विज्ञापन
खीरों थाना क्षेत्र के नंदाखेड़ा में गुरुवार दोपहर चार पहिया वाहन सवार लोगों ने लालगंज क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य रानी लोधी के भतीजे को अगवा कर लिया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


रानी लोधी और उसके पति तीन दिन पूर्व घर से कही गए थे। तब से श्यामू पुत्र शिवराज निवासी संतोखवा खेड़ा मजरे पहुरी थाना सरेनी उनके घर में रहकर रखवाली करता था। बृहस्पतिवार दोपहर श्यामू गांव के बाहर खेतों की ओर जा रहा था।

तभी पहुंचे चार पहिया वाहन सवार कुछ लोगों ने उसे जबरन वाहन में खींच लिया। अपहरण की सूचना युवक के परिवारीजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की, लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला। 
विज्ञापन


श्यामू के पिता शिवराज ने बताया की जब से लोग उसे उठा कर ले गए है, तब से श्यामू का फोन बंद है। जब मैं आ रहा था, तभी मेरे फोन पर श्यामू का फोन आया कि मैं इन लोगों के साथ लखनऊ घूमने आया हूं, लेकिन उसने साथ के लोगों का नाम नहीं बताया।

मेरे पुत्र से यह जबरन कहलाया जा रहा है। उन्होंने अपने पुत्र को छुड़ाने की गुहार लगाई। थानेदार रवींद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि श्यामू के अपहरण की सूचना मिली है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें