फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका की चाकू से गला रेतकर हत्या

Thu, 30 Mar 2017 11:21 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में बालिका की गला रेतकर हत्या कर दी गई और फिर उसका शव जंगल में फेंक दिया गया। गर्दन, सिर और मुंह के पास चोट के निशान थे। मां के साथ मृतका अकेले घर पर थी। उसकी बड़ी बहन को सर्प ने डस लिया था। उसे लेकर परिवारीजन आस्तीक देव मंदिर ले गए थे। वारदात की सूचना पर एसपी, एएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट लिए। अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के कोडर गांव में शिव प्रताप यादव परिवार समेत रहता है। रात में शिव प्रताप की बड़ी बेटी रोशनी को सर्प ने डस लिया था। इससे शिव प्रताप समेत अन्य लोग बेटी को लेकर आस्तीक देव मंदिर हरचंदपुर चले गए। घर पर उसकी पत्नी माया, बेटी रागिनी (11) और सबसे छोटा भाई अमन (5) था। रागिनी कक्षा पांच की छात्रा थी। वह गांव के स्कूल में ही पढ़ती थी। रात में गांव निवासी अरविंद यादव के यहां भंडारा कार्यक्रम था। रागिनी ने भंडारे में जाने की बात कही तो मां ने उसे जाने से मना कर दिया था।

इसके बाद अचानक रागिनी घर से लापता हो गई। देर रात परिवारीजन बड़ी बेटी को लेकर घर आए तो छोटी बेटी लापता थी। उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। बृहस्पतिवार सुबह घर से 800 मीटर दूर स्थित जंगल में रागिनी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसका गला चाकू से रेता था। मुंह व सिर पर चोट के निशान थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि पहले उसका अपहरण किया गया और उसकी हत्या करके शव को जंगल में फेंक दिया गया।
विज्ञापन


सूचना पर एसपी अब्दुल हमीद, एएसपी वीरेंद्र यादव, सीओ सदर श्वेत श्रीवास्तव ने घटनास्थल का जायजा लिया। कोतवाल सुधीर चंद्र पांडेय ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात में हत्या का केस दर्ज करके वारदात की जांच की जा रही है। बालिका की हत्या से जहां ग्रामीण हैरान हैं, वहीं परिवारीजन के आंसू नहीं थम रहे हैं। किसानी करने वाला पिता शिव प्रसाद को अहसास नहीं हो रहा कि अब उसकी बेटिया इस दुनिया में नहीं रही। वहीं मां माया भी बेटी को याद करके रो पड़ती है।

बड़ी बेटी के अचानक सर्प डसने और उसके पैर में सरपत का चीरा होने से घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, जिनका जवाब खोजने के लिए पुलिस पड़ताल कर रही है। गुत्थी सुलझाने के लिए रोशनी से पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि बड़ी बेटी रोशनी जंगल की तरफ गई होगी। उसके पीछे कोई व्यक्ति गया होगा। छोटी बहन भी यह देखकर चली गई। मृतका ने ऐसा कुछ देखा, जिसके चलते उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस भी इसी बिंदु पर पड़ताल कर रही है। परिवारीजन दावा कर रहे हैं कि रोशनी को घर पर सर्प ने डसा है, लेकिन उसके पैर पर सरपत का चीर का निशान कुछ और ही बयां कर रहा है। 

पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद का कहना है कि 11 वर्षीय बालिका रागिनी की चाकू से गला रेतकर हत्या की गई है। उसके साथ रेप नहीं किया गया है। पोस्टमार्टम में रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। वारदात की कोई वजह सामने नहीं आई है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर सदर कोतवाली टीम के अलावा सर्विलांस टीम को खुलासे के लिए लगाया गया है। जल्द हत्यारे बेनकाब होंगे और उन्हें जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें