फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोपी बंदी

Thu, 11 Jun 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ जिले के निगोहां क्षेत्र में मीरकनगर की रहने वाली सलोचना (13) की गत छह जून को हत्या कर दी गई थी। वह बछरावां क्षेत्र के सेंहगों पश्चिम गांव में मौसा के घर दावत में गई थी।
विज्ञापन


उसकी मां कृष्णावती ने बेटी की हत्या के मामले में अपने दामाद संदीप निवासी जमुरिया थाना निगोहां और सरोज कुमार निवासी सलेमपुर थाना गोसाईगंज को नामजद किया। एसओ आरपी रावत ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने मृतका की बहनों को भगाकर शादी की थी। इस पर उसकी सास कृष्णावती उसे तंग करती थी। सास को परेशान करने के लिए साली सलोचना का अपहरण कर लिया। सलोचना के शोर मचाने पर पकड़े जाने के डर से उसका गला दुपट्टा से दबाकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें