फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब मेल में जन्मी बच्ची को छोड़कर लापता हुई मां

Tue, 21 May 2019 01:22 AM IST
vivek vivek न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में लावारिस बच्चे का इलाज करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हावड़ा से अमृतसर जा रही गाड़ी संख्या 13005 पंजाब मेल में सोमवार को चलती ट्रेन में जन्मी बच्ची को छोड़कर उसकी मां लापता हो गई। यात्रियों की सूचना के बाद यहां पहुंची ट्रेन से तो रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गार्ड के पास लगी जनरल बोगी नवजात को उतारा और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरपीएफ के मुताबिक नवजात की मां का पता नहीं चल सका है। नवजात की हालत गंभीर है। आरपीएफ को यात्रियों ने पूछताछ में बताया कि यह नवजात चलती ट्रेन में ही जन्मा है, लेकिन नवजात के जन्म के बाद अचानक मां कहीं चली गई। काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन


ट्रेन में लावारिस नवजात के मिलने के कारण गाड़ी को करीब 10 मिनट तक स्टेशन पर रोकना पड़ा। आरपीएफ सिपाहियों ने ही नवजात को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण करने के बाद नवजात की हालत गंभीर बताई। इस पर आरपीएफ ने नवजात को अस्पताल में भर्ती करा दिया। आरपीएफ के उपनिरीक्षक रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि यात्रियों की सूचना पर पंजाब मेल में छानबीन की गई तो जनरल बोगी में लावारिस नवजात मिला, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। नवजात की मां या किसी परिजन का कुछ भी पता नहीं चल सका है। सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव का कहना है कि ट्रेन में मिले नवजात (बच्ची) का इलाज कराया जा रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि उसे बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। उम्मीद है कि वह ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें