फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शॉप व किसान के घर से 6 लाख का माल उड़ाया

Sat, 06 Feb 2016 11:26 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने शुक्रवार रात हाथी पार्क के पास एक मोबाइल शॉप से दो लाख रुपये का सामान पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी से हड़कंप मच गया। सीओ सदर सुशील कुमार और एसडीएम एसएन शुक्ला ने पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन


जांच के दौरान शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक चोर कैद हो गया। कैमरे में आए फुटेज के जरिए पुलिस घटना का खुलासा करने में जुटी है। व्यापारी नेताओं ने जल्द घटना का खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

गुरुनानक नगर निवासी दीपक गुप्ता की हाथी पार्क के पास हरिओम मोबाइल शॉप है। रात में चोरों ने दुकान के ऊपर वाले हिस्से को काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद नकदी, मोबाइल समेत अन्य सामान पार कर दिया।
विज्ञापन


दुकानदार के मुताबिक पांच हजार रुपये की नकदी, 15 मोबाइल, चार्जर समेत दो लाख से अधिक की चोरी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की।

इस दौरान सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को देखने पर दुकान के अंदर चोरी कर रहे एक युवक की तस्वीर सामने आई। घटना की सूचना पर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा, राजेश शर्मा, आसिफ अख्तर मौके पर पहुंचे।

सभी ने घटना पर नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष का कहना है कि जल्द घटना का खुलासा नहीं हुआ तो इसको लेकर उच्चाधिकारियों से मिला जाएगा।

सीओ सदर का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में एक युवक की तस्वीर सामने आई है। उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट लिखने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं खीरों थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात चोरों ने एक किसान के घर से चार लाख रुपये का माल पार कर दिया। खरगापुर निवासी अयोध्या पाल ने बताया कि रात में चोर पड़ोसी की छत के रास्ते घर के आंगन में पहुंचे।

कमरों में रखे बक्सों के ताले तोड़कर उनमें रखे 50 हजार नकद और सोने-चांदी के जेवरात समेत लगभग चार लाख का माल चोरी कर ले गए। थानाध्यक्ष खीरों अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें