कालपी कोतवाली के उरकरा व पड़री रोड के किनारे जंगल में एक नाले में अज्ञात
युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर एसपी एन कोलांचि कोतवाल
दयाशंकर के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से शव की पहचान कराई
लेकिन कोई उसे पहचान नहीं सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम
के लिए भेज दिया। मृतक के गर्दन
पर चाकू से रेतने के निशान थे। जानकारी के
मुताबिक कालपी कोतवाली के गांव उरकरा व पड़री के बीच एक नाले के पास
शनिवार को एक 20 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा गया। उसकी गर्दन किसी धारदार
हथियार से रेती गई थी। वहां जानवर चरा रहे चरवाहाें ने जैसे ही शव देखा,
उन्होंने ग्रामीणाें को सूचना दी। सूचना पाकर कोतवाल दयाशंकर मौके पर
पहुंचे
और युवक की पहचान कराई लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक लोअर, चेकदार
शर्ट के साथ ही हाफ काली जैके ट पहने था। इधर सूचना पाकर एसपी एन कोलांचि
भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को शव की पहचान करने के लिए आसपास के थानाें
में सूचना भिजवाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई की
बात कही है।
घटनास्थल के पास मिले पहियों के निशान
जिस स्थान
पर युवक का शव मिला है उससे करीब 50 मीटर दूरी पर चार पहिया वाहन के
पहियाें के निशान मिले हैं। इससे माना जा रहा है कि युवक को कहीं से अगवा
कर यहां लाया गया और फिर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। इसके बाद
शव को नाले में डाल दिया गया। पुलिस कई बिंदुआें पर पड़ताल कर रही है। सीओ
महेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले में शव की पहचान होते ही खुलासा कर
दिया जाएगा।