डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे भवानीदीन मजरे कुरौली दमा गांव में सोमवार को हुए बवाल के मामले में पुलिस ने एक वाहन चालक को गिरफ्तार किया है। वहीं घटना में शामिल कई हमलावरों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
पुलिस पकड़े गए आरोपी को एमएलसी का चालक बता रही है। बवाल के चलते ग्रामीणों में अब भी दहशत बरकरार है। सभी हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
एसपी मोहित गुप्ता ने बताया कि बवाल में एमएलसी के शामिल होने के साक्ष्य मिले तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार को पूरे भवानीदीन मजरे कुरौली दमा में सीसी मार्ग के लोकार्पण के दौरान एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह के अभद्र टिप्पणी के चलते बवाल हो गया था।
घटना में डीडीसी राजेंद्र यादव के भाई राजेश यादव, उसकी मां, भतीजा घायल हो गए थे। इस मामले में एमएलसी के खिलाफ लूट, छेड़खानी, जान से मारने की धमकी देने समेत दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने देर रात एक वाहन चालक जुबेर अहमद निवासी खीरों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल एसपी उपाध्याय ने बताया कि कई अन्य हमलावरों को भी हिरासत में लेकर घटना की बाबत पूछताछ की जा रही है।