शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में एक कपड़ा व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह दुकान के अंदर मृत अवस्था में पाया गया।
परिवारीजन और ग्रामीण किसी जहरीले जंतु के काटने से मौत होने की आशंका जता रहे हैं। व्यवसायी एसआई परीक्षा की तैयारी भी कर रहा था।
अहोरवा भवानी निवासी रजनीकांत (26) पुत्र राज प्रसाद चौरसिया घर से कुछ दूर पर रेडीमेड कपड़े की दुकान चलाता था। रात में वह दुकान पर ही सोता था। रोज की तरह वह शटर बंद करके दुकान के अंदर सो गया।
सुबह जब परिवारीजन व आसपास के लोग दुकान पहुंचे तो शटर अंदर से बंद था। खटखटाया, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। इस पर सभी ने शटर को तोड़ दिया। अंदर रजनीकांत मृत पड़ा मिला।
परिवारीजन उसे सीएचसी सिंहपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।