फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या, शव प्लाई फैक्ट्री के पास फेंका

Tue, 20 Dec 2016 11:49 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात एक युवक की हत्या कर शव प्लाई फैक्ट्री के पास फेंक दिया गया। महज शराब न पिलाने पर साथी ने ही लाठी से उसका सिर फोड़कर मार डाला। मृतक आठ साल से अपनी ससुराल में परिवार समेत रह रहा था।
विज्ञापन


युवक की हत्या से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने वारदात की पड़ताल की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिल एरिया थाना क्षेत्र के पूरे सिद्धा का पुरवा निवासी राकेश कुमार (42) पुत्र मूलचंद्र ट्रैक्टर चालक था। पहले वह मिल एरिया थाने में चौकीदार था।

इसके बाद आठ साल से परिवार समेत शहर के ठोकरी गांव में रह रहा था। शहर के बड़ा खतराना निवासी रामू सोनकर भी ट्रैक्टर चालक है। राकेश और रामू सोनकर दोस्त थे। आरोप है कि रात में राकेश और रामू सोनकर के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन


रामू ने फंटी से राकेश के सिर पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। मर्डर करने के बाद रामू ने शव को प्लाई फैक्ट्री के पास फेंककर फरार हो गया। सुबह राकेश का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

घटनास्थल पर आसपास के लोगों का मजमा लग गया। कोतवाल सुधीर चंद्र पांडेय व वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। कोतवाल का कहना है कि मृतक के ससुर राम अवतार की तहरीर पर आरोपी रामू सोनकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में पकडे़ गए आरोपी ने बताया कि राकेश से उसने शराब पिलाने की बात कही थी। शराब न पिलाने पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस भले ही शराब विवाद में ट्रैक्टर चालक की हत्या किए जाने की बात कह रही हो, लेकिन मर्डर की वजह कुछ और ही है।

बताया जाता है कि मृतक राकेश कुमार खनन की मिट्टी ढोने का भी काम करता था। इस दौरान अंदरूनी तौर पर साथी ट्रैक्टर चालक रामू सोनकर उससे रंजिश मानने लगा। असल में राकेश कम दाम में मिट्टी की लोडिंग कर लेता था, जिस कारण उसे अधिक चक्कर मिलने लगे थे।

वहीं रामू रेट कम नहीं कर रहा था। इसे लेकर पूर्व में राकेश से रामू ने रेट कम न करने के लिए कहा था लेकिन उसने अनसुना कर दिया था। सोमवार रात रामू तथा राकेश ने ठोकरी गांव के बाहर शराब पी तथी इस दौरान मिट्टी की ढुलाई को लेकर वाद-विवाद हुआ।

इस पर रामू ने लकड़ी की फंटी से वार करके राकेश का मर्डर कर दिया। वहीं पुलिस इस पूरे मामले को दबा दिया और दावा कर रही है कि शराब विवाद में ट्रैक्टर चालक की हत्या की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी रामू सोनकर शहर के शातिर अपराधी का ट्रैक्टर चला रहा था। बावजूद पुलिस इसको गंभीरता से नहीं ले रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें