फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर तालाब में फेंका शव

Sun, 28 Jun 2015 12:17 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित एक तालाब में शनिवार की सुबह एक युवक का शव गड़ा हुआ मिला। उसकी हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए तालाब में गाड़ दिया गया था।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव नवरंग सिंह का पुरवा मजरे आलमपुर के एक युवक सुजीत कुमार का था।

वह सब्जी बेचता था। परिवारीजनों ने गांव के ही चार लोगों के  विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट लिखाई है। एसपी मोहित गुप्ता ने भी मौके का जायजा लिया। 


नवरंग सिंह का पुरवा गांव निवासी सुजीत कुमार (22) पुत्र स्व. छोटेलाल पासी का शव रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित तालाब में गड़ा हुआ मिला।

मृतक के बड़े भाई अमरपाल ने बताया कि गांव के ही फत्ते लोध के यहां शुक्रवार को छठीं का निमंत्रण था। उनके यहां भाई निमंत्रण में गया था। लेकिन वहां से वापस नहीं लौटा।

 देर रात तक घर न आने से उसकी खोजबीन शुरू की गई। शनिवार की भोर उसका एक हाथ रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित तालाब में पानी की सतह पर उतराता हुआ दिखाई दिया।

लोगों ने इसकी सूचना घर वालों को दी। मौके पर पहुंचे अमरपाल ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतक सुजीत के चेहरे से खून निकल रहा था और शरीर में चोट के निशान थे।
विज्ञापन


 घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे एएसपी राममूरत यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया। मौके पर मौजूद लोग शव ले जाने नहीं दे रहे थे।

एएसपी के समझाने-बुझाने पर लोग शांत हुए और शव को पीएम के लिए भेजा जा सका। मृतक के भाई अमरपाल ने गांव के ही चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ देशराज ने बताया कि युवक सब्जी बेचने के साथ ब्याज पर पैसा देने का काम करता था।

उसने जिन लोगों को पैसे दिए थे उन्हीं लोगों के साथ शुक्रवार को रात में शराब पी और आशंका है कि उन लोगों ने ही मारकर गाड़ दिया है। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

 उधर प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि लेन-देन के विवाद में युवक की हत्या की गई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, सुजीत की मौत पर उसके घर में कोहराम मच गया। विधवा मां यशोदा का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें