लालगंज में रेल कोच कारखाने के पास शुक्रवार को देर शाम घर लौट रहे विद्यालय के कर्मचारी को बदमाशों ने लूट लिया। इस दौरान उसकी जमकर पिटाई भी की गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की हैै।
श्रीगणेश विद्यालय इंटर कॉलेज ऐहार के पूरे बछऊ मजरे बन्नामऊ गांव निवासी कर्मचारी राधेश्याम पुत्र श्यामलाल देर शाम साढ़े नौ बजे घर लौट रहा था।
रेल कोच कारखाने से होकर शेखवापुर माइनर के पास पहुंचा तभी पांच बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने उसे जमकर पीटा और पास रखी रकम लूट ली।
पीड़ित ने बताया कि पर्स में दो हजार रुपये नकद, लाइसेंस, और एटीएम था, जो बदमाश ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।