फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से अभद्रता पर तीन सिपाही सस्पेंड

Sat, 29 Aug 2015 12:05 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी मोहित गुप्ता ने गुरुवार को भदोखर थाने के तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया। इन सिपाहियों ने एक महिला से अभद्रता की थी। शिकायत पर एसपी ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


भदोखर थाना क्षेत्र के भनवा गांव की एक महिला ने थाने में तैनात श्यामाचरण, लालजी व रामदरश यादव पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था। मामले की शिकायत एसपी से की गई थी।

एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। एसपी ने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए होती है, न कि उनका उत्पीड़न करने के लिए। कहा कि खाकी को दागदार करने वाले पुलिस कर्मियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें