फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक के सिर में मारी गोली, घायल

Sun, 29 Jan 2017 12:24 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
गोली मारी - फोटो : getty images
विज्ञापन
शहर के गुरुनानक नगर मोहल्ले में शुक्रवार रात एक युवक के सिर में गोली मार दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे रंजिश वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन


घायल की तहरीर पर पुलिस ने तीन हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है। गुरुनानक नगर मोहल्ला निवासी रिशू सोनकर (24) पर रात में उस समय कुछ लोगों ने हमला बोल दिया, जब वह रेलवे स्टेशन की तरफ कहीं जा रहा था।

बताते हैं कि पहले तमंचे के बट से हमलावरों ने उसकी पिटाई की और फिर उसे गोली मार दी। गोली उसके सिर में लगी। फायरिंग से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। जब तक सूचना पर पुलिस पहुंचती, हमलावर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय सिंह के मुताबिक घायल रिशू सोनकर की तहरीर पर मोहल्ले के ही सुधीर, सुशील और सुरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल सुधीर चंद्र पांडेय का कहना है कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें