फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर डकैतों पर धावा, 16 लाख की नकदी व जेवर लूटा

Tue, 15 Sep 2015 10:22 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज कस्बे के ब्रजेंद्रनगर मोहल्ला निवासी एक व्यवसायी के घर में सोमवार रात डकैतों ने धावा बोल कर एक लाख रुपये नकद समेत करीब 15 लाख के जेवरात बटोर लिए।
विज्ञापन


 विरोध करने पर पति-पत्नी को पीटकर लहूलुहान कर दिया। गश्त पर निकली पुलिस के सायरन बजाने पर डकैत भाग निकले। घायल दंपती को सीएचसी लाया गया। जहां बुजुर्ग की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 वहां से उन्हें गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ब्रजेंद्र नगर निवासी जितेंद्र बहादुर सिंह उर्फ चित्रसेन सिंह व उनकी पत्नी मिथिलेश सिंह घर में सो रहे थे। सोमवार रात ढाई बजे डकैत पड़ोस में स्थित कुम्हड़ौरा गांव निवासी अजय सिंह के मकान के पीछे से चढ़ आए।
विज्ञापन


उसके बाद छत के रास्ते से जितेंद्र के घर में घुस गए। घर पर सो रहे जितेंद्र व उसकी पत्नी को बेरहमी से पीटा और चाभियां ले लीं। पिटाई की आवाज सुनकर पास के कमरे में सो रहे पुत्र अमित सिंह व उसकी पत्नी मोहिनी सिंह की भी नींद खुल गई।

जैसे उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला, डकैत उनके कमरे में घुस गए। डकैतों ने तीन वर्षीय नैतिक को अपनी गिरफ्त में ले लिया और शोर मचाने पर जान से मार डालने की धमकी दी।

डकैतों ने घर पर रखे बक्से का ताला तोड़कर नगद एक लाख रुपये समेत करीब 15 लाख रुपये के जेवरात उठा ले गए। जितेंद्र सिंह पहले एक एजेंसी में मैनेजर थे। अब घर पर रहकर बच्चों के साथ अपना कारोबार संभालते हैं।

घायल की पुत्री नमृता सिंह ने बताया कि घटना को अंजाम देने के लिए चार बदमाश घर के भीतर घुसे। तीन-चार बदमाश बाहर से लोकेशन बता रहे थे। सभी हाथ में डंडा लिए हुए थे।

 पुलिस के आने पर सायरन की आवाज सुनकर घर के लोगों ने चिल्लाना शुरू किया तो बदमाश भागे। एक पैंट और बनियान पहने था और अन्य बदमाश कच्छा-बनियान पहने थे। घटना से लोगों में दहशत है।

प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि जितेंद्र के भाई माताबख्श सिंह की तहरीर चार अज्ञात बदमाशों के विरुद्घ मारपीट कर लूटपाट करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें