फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख समेत 50 के खिलाफ मारपीट का केस

Tue, 15 Sep 2015 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पंचायत चुनाव को लेकर रंजिश सामने आने लगी है। कैसरगंज में दो पक्ष इसी रंजिश के कारण भिड़ गए। एक वाहन में तोड़फोड़ के साथ ही उसमें रखे 20 हजार रुपये भी लूट लिए। इस मामले में ग्रामीण ने ब्लॉक प्रमुख और उनके भाई समेत 50 लोगों के खिलाफ कैसरगंज थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कैसरगंज के ऐनी हतिंशी गांव निवासी मोहम्मद अशफाक ने थाने में दिए पत्र में कहा है कि क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख मंसूब अली उनसे चुनावी रंजिश रखते हैं। इसके चलते कई बार हमले का प्रयास कर चुके हैं।

अशफाक का कहना है कि दोपहर में वह अपनी कार से कैसरगंज बाजार गए थे। वहीं मंसूब अली, अपने भाई सयूब अली, मखदूब अली, भतीजे सोनू, मोनू व अन्य 50 लोगों के साथ मिल गए।
विज्ञापन


सभी ने अकारण रोक कर विवाद शुरू कर दिया। अशफाक का कहना है कि उनके विरोध करने पर सभी उन पर हमलावर हो गए। कार में तोड़फोड़ कर उसमें रखे 20 हजार रुपये और अन्य सामान लूट लिया। चीख पुकार पर बाजार के लोग दौड़े तब सभी भाग निकले।

अशफाक की तहरीर पर कैसरगंज पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख और उनके भाई समेत अन्य 50 के खिलाफ हमला, लूट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू की है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव कर रहे हैं। अशफाक ने एसपी को भी प्रार्थना पत्र देकर अपने सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें