फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड समेत चार की सड़क हादसों में मौत

Fri, 22 Apr 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
मौत पर दुखी परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गई। मृतकों में दो चचेरे भाई, एक एक होमगार्ड्स का जवान व एक किसान है। यह दुर्घटनाएं गुरुबक्शगंज, मिल एरिया और अमेठी के शिवरतनगंज क्षेत्र में हुईं। 
विज्ञापन


बछरावां क्षेत्र में ग्राम मदनटूसी निवासी रमाकांत यादव (28) अपने चचेरे भाई सुनील यादव (24) के साथ बाइक से निमंत्रण में जा रहा था। रमाकांत बाइक चला रहा था। बछरावां-लालगंज रोड पर गुरुबक्शगंज की ओर से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताते हैं कि बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। एसओ पन्नेलाल के मुताबिक टक्कर मारने के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अमेठी जिले के शिवरतनगंज क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर राजमार्ग पर कस्बे के पास शुक्रवार तड़के एक अधेड़ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सुबह कस्बा वासियों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की।

मृतक की पहचान काशी (58) के रूप में हुई। तिगोड़ी मजरे धीरापुर निवासी काशी खेती करता था। वह पैदल जगदीशपुर जाने के लिए निकला था। 

फुरसतगंज क्षेत्र के पूरे रघ्घू मजरे कोटवार मऊ निवासी जगन्नाथ यादव (48) होमगार्ड्स जवान था। गुरुवार रात रायबरेली से ड्यूटी कर घर जा रहा था। इस दौरान मिल एरिया क्षेत्र में राही गांव के पास तांगे ने उसे टक्कर मार दी।

इस हादसे में घायल जगन्नाथ को पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जगन्नाथ के मोबाइल नंबर से परिवारीजनों को हादसे की सूचना दी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें