फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉर्म भरवाने के बहाने 30 हजार रुपये उड़ाए

Tue, 15 Nov 2016 11:45 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को रुपया जमा करने का फॉर्म भरवाने के बहाने उचक्कों ने युवक से 30 हजार रुपये उड़ा दिए। जानकारी होने पर बैंक में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने और शाखा प्रबंधक से की है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चेतरा बुजुर्ग गांव निवासी गंगा प्रसाद अपने 1000 व 500 के नोटों को बदलने के लिए इलाहाबाद बैंक की शाखा मोहनगंज गया था। उसके पास 30 हजार रुपये थे। इसी दौरान एक युवक उसके पास आया और रुपया जमा करने का फॉर्म भरवाने लगा।

गंगा प्रसाद फॉर्म भर रहा था। इसी दौरान उसकी उचक्के ने जेब में रखे 30 हजार रुपये पार कर दिए। कुछ देर बाद जब उसे इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। पीड़ित ने शाखा प्रबंधक अमित कुमार कुशवाहा से शिकायत की। उसके बाद थाने में शिकायत की। एसओ बीएल मिश्रा ने बताया कि बैंक में सीसीटीवी कैमरे के जरिए जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें