फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में फेल होने के डर से छात्रा ट्रेन के आगे कूदी, मौत

Fri, 18 Mar 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
ट्रेन की बोगियां बेपटरी
विज्ञापन
ऊंचाहार थानाक्षेत्र में एक छात्रा ने हाईस्कूल में फेल होने की आशंका पर शुक्रवार की सुबह ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी, वहीं मिलएरिया थानाक्षेत्र में राही गांव के पास ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामलों की पड़ताल शुरू कर दी गई है। युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


ऊंचाहार थानाक्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी श्रीनेवाज की 17 वर्षीय बेटी बबिता ने ऊंचाहार-रायबरेली रेलमार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक पैसेंजर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। छात्रा कक्षा 11 की छात्रा थी। परीक्षा खराब होने के कारण उसे फेल होने की आशंका थी। इसी कारण उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। एसओ ऊंचाहार जीडी शुक्ला का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। आने पर लिखापढ़ी की जाएगी।

अमावां प्रतिनिधि के अनुसार, मिल एरिया थानाक्षेत्र में शुक्रवार की सुबह रायबरेली-प्रतापगढ़ रेलवे ट्रैक पर एक 30 वर्षीय युवक का शतविक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


डिघिया गांव के पास सुबह ग्रामीण जब नित्यक्रिया के लिए रेलवे लाइन के ओर गए तो वहां पर शव देखकर दंग रह गए। देखते ही देखते ग्रामीणों का मजमा लग गया। शव के कई टुकड़े हो गए थे। वह कहां का रहने वाला और कहां जा रहा था। इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की आसपास के लोगों की पहचान कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। एसओ एके सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव किसका है, इस बारे में जानकारी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें