फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को मारी गोली, गंभीर

Fri, 20 May 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली जिला अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बछरावां थाना क्षेत्र में गुरुवार को लूट में असफल होने पर बाइक सवार बदमाशों ने एक किसान को गोली मार दी। गोली उसके पीठ के नीचे हिस्से में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाशों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब किसान बैंक से रुपया निकालकर घर जा रहा था।
विज्ञापन


दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सीएचसी के बाद घायल किसान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली।

बछरावां थाना क्षेत्र के पखनपुर गांव निवासी प्यारेलाल (50) पुत्र अलसी किसानी करता है। गुरुवार दोपहर उसने बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा हरदोई से 80 हजार रुपये निकाले। रुपया निकालने के बाद किसान बाइक से घर जा रहा था।
विज्ञापन


हरदोई नहर के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे रोक लिया। बदमाश उससे रुपये छीनने लगे। किसान ने विरोध किया और बदमाशों को धक्का देकर दौड़ लगा दी। इस पर बदमाशों ने उसे असलहे से गोली मार दी।

गोली उसके पीठ के नीचे हिस्से में लगी, जिससे वह खून से लतपत होकर जमीन पर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, जिस पर बाइक सवार बदमाश भाग गए। वारदात की सूचना पर थानेदार विमल सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने घायल किसान को सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानेदार विमल सिंह का कहना है कि घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बदमाशों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द इस वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें