फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

Sat, 17 Sep 2016 11:49 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक किसान का शव उसके घर के अंदर रस्सी के फंदे से लटकता पाया गया। शनिवार सुबह परिवारीजन सोकर उठे तो उन्हें इसका पता चला। बताते हैं कि मृतक को जान का खतरा था।
विज्ञापन


उसने दो माह पहले ही इन्हौंना चौकी में पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे ग्रामीणों ने किसान की हत्या की आशंका जताई है। उधर, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई का पता चलेगा।

शेखनगांव निवासी अकरम (45) किसानी करता था। शुक्रवार रात अकरम अपनी पत्नी शमीरुन निशा और पांच बच्चों के साथ छत पर सो रहा था। शमीरुन निशा शनिवार सुबह उतर कर नीचे आई तो अकरम का शव कोठरी में धन्नी से रस्सी के सहारे लटक रहा था।
विज्ञापन


चीख पुकार पर आसपास के ग्रामीणों का मजमा लग गया।  इन्हौना चौकी इंचार्ज बाढ़ू यादव ने मौके पर छानबीन की। ग्रामीणों और परिवारीजनों का कहना है कि अकरम को किसी से जान का खतरा था। उसने दो माह पहले चौकी में प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने इसे नजरंदाज कर दिया।

सभी ने घटना की जांच कराकर सच्चाई का पता लगाने की मांग की। उधर, चौकी इंचार्ज का कहना है कि अकरम की ओर से सुरक्षा की मांग किए जाने की जानकारी नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें