फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को कुल्हाड़ी से काट डाला

Thu, 26 May 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
मर्डर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बछरावां थाना क्षेत्र के सब्जी गांव में गुरुवार देर रात एक किसान की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। गांव का रहने वाला सुरेश (32) किसानी करता था।
विज्ञापन


बताते हैं कि देर रात वह गांव में टहलने निकला था। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी है। हमलावरों ने कुल्हाड़ी से हमलाकर उसको मौत के घाट उतारा। किसान के गर्दन और सीने समेत अन्य कई अंगों पर गहरे घाव थे।

ग्रामीणों ने गांव की गली में किसान का खून से लथपथ शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर परिवारीजन आ गए। थानेदार विमल कुमार ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। एसओ का कहना है कि कुल्हाड़ी से किसान की हत्या की गई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस जांच में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें