फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े तीन चोर

Thu, 26 May 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
महावीर चौकी पुलिस ने बुधवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क से तीन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। महावीर चौकी प्रभारी युद्धबीर सिंह  ने बताया कि 19 मई को  सिंघाना रोड स्थित दीपक क्रेशर कार्यालय नारनौल से एसी चोरी होने की महावीर चौकी में शिकायत  दर्ज करवाई थी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि बुधवार सायं को संदीप पुत्र शेर सिंह वासी नांगल महल जिला अलवर, प्रदीप पुत्र इंद्र सिंह वासी शिमला खेतड़ी और राकेश पुत्र जगदीश निवासी डाबर वास राजस्थान को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। जिन्हें वीरवार को नारनौल न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन


जहां न्यायालय ने तीनों आरोपियों को 14 दिन के लिए नसीबपुर जेल भेज दिया। चौकी इंचार्ज युद्धबीर ने बताया कि 20 मई को दीपक कुमार पुत्र जय सिंह वासी रघुनाथपुरा ने महावीर पुलिस चौकी में एसी चोरी होने की शिकायत दी थी। पुलिस को बुधवार सायं को सूचना मिली की तीन युवक सुभाष पार्क के पास मोटरसाइकिल पर एसी ले जा रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को देख तीनों युवक एसी छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तीनों को मौके पर पकड़ लिया और उनसे पूछताछ की। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे पिछले दो दिन से इस चोरी के एसी को बेचने के फिराक में थे, लेकिन उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला। इस पर पुलिस तीनों को एसी चोरी मामले में गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें वीरवार को नारनौल न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने उन्हें नसीबपुर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें