लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बाजार में खरीदारी कर रहा एक वृद्ध उचक्कों का शिकार हो गया। उचक्कों ने उसके थैले में रखे 20 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज पार कर दिए।
पूरे सरदार सिंह मजरे जगतपुर रामगढ़ी गांव निवासी रामजियावन ने बताया कि उसने स्टेट बैंक से 20 हजार रुपये निकाले थे। इसके अलावा उसके पास 400 रुपये पहले से थे।
उसने सभी रुपये थैले में रखे इसके बाद वह दुकान में खरीदारी करने लगा, तभी किसी ने उसका थैला पार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि ऐसे कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।