फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग ने पत्नी व पोते को मारी गोली, गंभीर

Wed, 13 Apr 2016 12:19 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
रायबरेली में मंगलवार को जिला अस्पताल में ऊंचाहार थाना क्षेत्र के इटौरा बुजुर्ग गांव में गोली लगने से घायल युवक का इलाज करते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के इटौरा बुजुर्ग गांव में मंगलवार को एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी और पोते को तमंचे से गोली मार दी। इससे दोनों खून से लतपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। दंपती में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बुजुर्ग ने पत्नी की पिटाई करने लगा तो पोते ने विरोध किया।
विज्ञापन


इस पर उसने वारदात को अंजाम दे दिया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के बाद दोनों को ट्रॉमा रेफर कर दिया गया। आरोपी बुजुर्ग फरार हो गया। पुलिस ने गांव पहुंचकर मामले की पड़ताल की। 

जानकारी के अनुसार ऊंचाहार थाना क्षेत्र के इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी सुरेंद्र बहादुर सिंह गांव में ही किसानी करता है। मंगलवार दोपहर पत्नी उर्मिला (70) से किसी बात को लेकर मारपीट करने लगा। यह बात उसके पोते राना सिंह (18) पुत्र धर्मराज सिंह को नांगवार गुजरी और उसने बाबा का विरोध किया।
विज्ञापन


इससे भड़के बुजुर्ग ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। इससे एक गोली राना के पेट व दूसरी गोली उर्मिला की कनपटी को चीरते हुए निकल गई। गोली लगने से दोनों वहीं खून से लतपथ होकर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बुजुर्ग भाग निकला।

गोली की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां से डॉक्टरों ने दोनों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

थानेदार जीडी शुक्ला का कहना है कि जांच कराई जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि किस बात को लेकर विवाद हुआ था। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखकर मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें