फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद की आशंका पर छावनी बना गांव

Wed, 13 Apr 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
कानून व्यवस्था में सुधार की तैयारी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हरियावां। थाना क्षेत्र के ग्राम उचवल में नमाज को लेकर विवाद की आशंका को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। गांव छावनी में तब्दील हो गया। थाना क्षेत्र के ग्राम उचवल में रहने वाले मुस्लिम परिवार बरेलवी से जुड़े हैं। ग्राम प्रधान फूल मियां के पुत्र सलमान की पिहानी में दुकान है। वह देवबंदी से जुड़ गया।
विज्ञापन


सोमवार को सलमान गांव आया और मस्जिद के हाफिज से कहा कि मंगलवार को दो बजे की नमाज में उसके देवबंदी के मौलाना आकर नमाज अदा करेंगे। जिस पर गांव के लोगों ने एतराज जताया। इसको लेकर विवाद की स्थित उत्पन्न हो गई। घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को होने पर विवाद की आशंका पर मंगलवार को गांव में सुबह से सीओ हरियावां, सीओ बघौली, थानाध्यक्ष हरियावां, पिहानी, टड़ियावां भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। पु

लिस बल दोपहर दो बजे तक गांव में डटा रहा है। जब सलमान के साथ कोई गांव नहीं पहुंचा तो सभी ने राहत की सांस ली और पुलिस बल वापस लौट आया। थानाध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता ने एहतियात के तौर पर गांव में एसआई सहित कुछ पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। गांव में शांति है कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें