फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत सिपाही ने हेड मोहर्रिर पर तानी रायफल

Fri, 04 Nov 2016 12:06 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
स‌िपाही - फोटो : getty images
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में तैनात एक हेड मोहिर्रर पर नशे में धुत एक सिपाही ने रायफल तान दी और जान से मारने की धमकी दी। ड्यूटी के दौरान सिपाही ने यह हरकत की। पुलिस लाइंस में इतना सब कुछ होने के बाद भी प्रतिसार निरीक्षक राजबीर सिंह सिपाही को बचाने में जुटे रहे।
विज्ञापन


एसपी विनय यादव का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी और रायफल तानने वाले सिपाही के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात पुलिस लाइंस में विनय कुमार मिश्रा हेड मोहिर्रर ड्यूटी पर तैनात था।
  इसी दौरान एक सिपाही नशे की हालत में पहुंचा। उसने हेड मोहिर्रर पर रायफल तान दी। हेड मोहिर्रर ने इसका विरोध किया तो सिपाही ने उसे जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। प्रतिसार निरीक्षक ने सिपाही का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। लेकिन एसपी को मामले की जानकारी नहीं दी। यह मामला पुलिस लाइंस में चर्चा का विषय बना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें