गंगा में स्नान करने गए एक वृद्ध की शनिवार को डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।सरेनी थाना क्षेत्र के गेंगासो गांव निवासी रामकिशोर साहू (70) नियमित गंगा स्नान करने जाते थे। शनिवार को वह सुबह गंगा स्नान करने गए थे।
गंगा स्नान करते समय उनका पैर फिसल और वह डूब गए। लोगों ने उन्हें डूबते देखा तो शोर मचाया। कड़ी मशक्कत के बाद वृद्ध को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। पारिवारीजन वृद्ध को आनन-फानन सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो पुत्र गुड्डू, पुत्ती व एक पुत्री दुर्गा देवी हैं। पिता की मौत से घर पर कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।