फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर फटने से लगी आग, महिला जिंदा जली

Tue, 28 Mar 2017 12:27 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
महिला जिंदा जली - फोटो : getty images
विज्ञापन
 मिल एरिया थाना क्षेत्र के उमरा गांव में सोमवार देर शाम सिलेंडर फटने से एक घर में आग लग गई। लपटों की चपेट में आई महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के चक्कर में पति गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। आग से पूरा घर जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पर तहसील से लेखपाल आदि मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उमरा गांव निवासी राममिलन मजदूरी करता है। गांव स्थित कच्चे मकान में परिवार समेत रहता है। देेर शाम गैस चूल्हे पर उसकी पत्नी रामरती (35) खाना बना रही थी। बताते हैं कि इसी दौरान अचानक सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे घर में आग लग गई। इससे खाना बना रही रामरती लपटों की चपेट में आ गई। देखते ही देखते जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। चीख रही पत्नी को बचाने पति राममिलन पहुंचा तो वह भी झुलस गया।

आग से पूरा घर जल गया। सूचना पर यूपी डायल 100 और दमकल के जवानों ने पहुंचकर आग बुझाया। यूपी डायल पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए राममिलन को जिला अस्पताल भिजवाया। एसडीएम सदर निशा का कहना है कि गैस सिलेंडर फटने से आग लगा थी। इसमें महिला की मौत हुई है, जबकि उसका पति झुलसा है। लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दी जाएगी। वहीं ग्रामीणों के मुताबिक करीब दो महीने पहले उज्ज्वला योजना के तहत गैस मिली थी। उससे पहले वह चूल्हे पर ही खाना पकाती थी। घटना के बाद से न सिर्फ परिवार में रोना पिटना मचा है, बल्कि पड़ोसी भी गमजदा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें