फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग में कार से मिला 15 लाख का सोना-चांदी

Thu, 19 Jan 2017 12:32 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
चेकिंग में कार से काले बैग में मिला 15 लाख का सोना-चांदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर चेकिंग के दौरान एक कार से 15 लाख रुपये का सोना-चांदी मिला है। युवक सोना-चांदी रखने का कोई साक्ष्य नहीं दिखा पाया। पुलिस ने कार पर सवार अमेठी जिले के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं चेकिंग के दौरान कई गाड़ियों से नीली बत्ती हटवाई गई।
विज्ञापन


सदर कोतवाल सुधीर चंद्र पांडेय, एसआई संजय सिंह ने टीम के साथ त्रिपुला चौराहे पर बुधवार रात चेकिंग लगाए थे। इसी दौरान लखनऊ से जिला मुख्यालय की तरफ आ रही एक कार को रोका गया। जांच करने पर  कार के अंदर रखे एक काले रंग के बैग में पॉलीथिन में लिपटी 20 किलोग्राम चांदी और 156 ग्राम सोना मिला।

इसके युवक कोई कागजात नहीं दिखा पाया। कोतवाल सुधीर चंद्र पांडेय ने बताया कि पुलिस ने कार सवार युवक दिनेश जैन निवासी जायस जिला अमेठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया जाएगा। कोतवाल का कहना है कि करीब 10 लाख रुपये की चांदी और 5 लाख रुपये का सोना बरामद हुआ है।
विज्ञापन


किसी सर्राफ को बुलाकर भी इसका आंकलन कराया जाएगा। पूछताछ के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। सोना-चांदी जब्त कर लिया गया है। इसे आयकर विभाग को सौंप दिया जाएगा। आयकर टीम दस्तावेज चेक करेगी। वही आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें