रायबरेली रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की देर शाम महिला यात्री से सोने की चेन लूटने वाले बदमाश को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश के पास से एक मोबाइल और 500 रुपये बरामद किए गए हैं।
जगतपुर थाना क्षेत्र के मेलखा साहब निवासी राजेश श्रीवास्तव और उसकी पत्नी सोनी श्रीवास्तव शाम को पद्मावत एक्सप्रेस से रेलवे स्टेशन पर उतरे। इसी बीच एक व्यक्ति पहुंचा और सोनी के गले से सोने की चेन झपटकर भागा।
शोरगुल पर जीआरपी ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। एसओ नफीस अहमद ने बताया कि अरविंद कुमार सिंह निवासी सरौली जिला प्रतापगढ़ को पकड़ा गया है। पूछताछ में दो यात्रियों के साथ मोबाइल चोरी और सोने की चेन, नकदी लूटने की घटना का भी खुलासा हुआ है।