फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को बांध बहन का किया अपहरण

Thu, 18 Jun 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनगंज के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि 14 जून को वह और उसकी 15 वर्षीय बहन घर के दरवाजे पर अलग-अलग चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर तीन लोग आए। उसके हाथ-पैर उसी चारपाई पर बांध दिया। मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसकी बहन को बाइक में बैठाकर ले गए। पीड़ित ने सुबह तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं किया। इस पर पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज की, पर मनमाने तरीके से। पीड़ित का कहना है कि उसकी बहन का अपहरण हुआ, जबकि पुलिस ने केस बदल दिया। एसओ रतन सिंह ने बताया कि युवक ने गांव के ही सुल्ले, दिनेश व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अपहरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें