फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला लेने की फिराक में है कुंदन का गैंग

Thu, 18 Jun 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर कुंदन की हत्या के बाद बदला लेने के लिए गैंग के लोग आरोपियों को खोज रहे हैं हैं। नई वारदात की आशंका पर पुलिस चौकन्नी हो गई है।  वहीं सूत्र बता रहे हैं कि कुंदन की हत्या के बाद गैंग सरगना की तलाश भी शुरू हो गई है। इन खबरों पर पुलिस के आला अधिकारियों ने फोर्स को अपराधियों की हर गतिविधि पर नजर रखने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला सुनारवाली गली निवासी शातिर कुंदन यादव अपने खासमखास साथियों के साथ सोमवार की रात शहर के मोहल्ला रायदीपचंद्र रस्तोगियान में प्रेमिका के बुलावे पर गया था। समर्थक पहरेदारी के लिए बाहर ही रुक गए थे। कमरे से फुसफुसाहट सुनकर प्रेमिका के जीजा के बड़े भाई ने दरवाजा तोड़ दिया था। इसके बाद भांजे के साथ मिलकर कुंदन को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया था। सुबह हत्या की खबर पर भड़के कुंदन के समर्थकों ने उसकी प्रेमिका के घर

पर तोड़फोड़ की थी। सूत्रों की मानें तो अब इनका मकसद कुंदन की हत्या का बदला लेना है। यह पुलिस से पहले इन तक पहुंचना चाहते हैं। इसके लिए मुखबिर छोड़ दिए गए हैं। कुछ खास समर्थकों को बाइकों से मोहल्ला रायदीप चंद्र और कुंदन की प्रेमिका के मोहल्ले में घूमते हुए देखा गया। इसकी जानकारी होने पर घुमना चौकी प्रभारी एमके त्रिपाठी ने मंगलवार की
विज्ञापन


रात शहर कोतवाल आरपी यादव को सूचना दी। कोतवाल ने मामले को गंभीरता से लेकर हत्यारोपी के घर पर तैनात फोर्स को सतर्क  कर दिया है। इसके साथ ही घर के अंदर आने जाने वालों की तलाशी लेने और पूछताछ के निर्देश दिए गए हैं। वहीं पुलिस ने कुंदन के घर पर लगी फोर्स को भी चौकसी बरतने के निर्देश दिए। उधर, सूत्र बता रहे हैं कि सरगना की

हत्या के बाद नए मुखिया की तलाश में भी गैंग के सदस्य लगे हैं। इसको लेकर भी समर्थकों की हर गतिविधि पर नजर रखने को कहा गया है।

मोबाइल के लोकेशन पर टिकी गिरफ्तारी
कुंदन की हत्या के बाद किशोरी ने पुलिस को बताया था कि घटना के समय पिंकू और उसका भांजा आए थे। हालांकि कोतवाली पुलिस का कहना था कि मोबाइल की लोकेशन के आधार पर गिरफ्तारी की जाएगी। जांच के बाद ही गिरफ्तारी होगी। इसके साथ ही लोहिया अस्पताल में काम करने वाले पिंकू के बड़े भाई मुकेश उर्फ रिंकू पर रिपोर्ट दर्ज होने पर अस्पताल के अन्य कर्मचारी चर्चा करते नजर आए। हालांकि उसके काम वार्ड ब्वाय नरेश को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें