फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक और साइकिल में भिड़ंत, दो बुजुर्गों की मौत

Thu, 04 Apr 2019 12:25 AM IST
rajni rajni अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

जगतपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात बाइक और साइकिल में हुई भिड़ंत में दो बुजुर्गों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों का मौके पर मजमा लग गया। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  

विज्ञापन



जगतपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलमऊ गांव निवासी लाल बहादुर (62), पूरे बिपतिया निवासी कृष्ण गोपाल द्विवेदी (32) बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। तभी पूरे बिपतिया गांव के पास बाइक सवार और साइकिल सवार मेलथुवा निवासी अमर बहादुर (62) आपस में टकरा गए।


हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में लाल बहादुर और अमर बहादुर की मौत हो गई, जबकि कृष्ण गोपाल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। एसओ श्याम बाबू शुक्ला का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें