फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में भाई-बहन को पीटा

Fri, 10 Jul 2015 11:40 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की शाम बाइक सवार लोगों ने भाई-बहन की पिटाई कर दी। साथ ही युवक पर तमंचे से फायरिंग की, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। घटना के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन


 पुलिस ने 12 हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। डलमऊ के फकराताल मजरे डलमऊ निवासी राहुल कुमार ने शाम को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सुबह उसकी बहन श्रीदेवी खेत में भैंस चरा रही थी।

 इसी दौरान बाइक सवार 15 लोग पहुंचे। उसकी बहन की पिटाई करने लगे। वह पहुंचा तो उसकी भी पिटाई की। साथ ही तमंचे से उस पर फायरिंग की गई। उसके नाले में गिर जाने के कारण गोली नहीं लगी।
विज्ञापन


 कोतवाल एसपी उपाध्याय ने बताया कि उमेश, रामखेलावन निवासी नकही और दस अज्ञात के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट लिखी गई है। फायरिंग की बात झूठी है। घटना के पीछे भूमि विवाद का मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें