फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में महिला बीडीसी सदस्य व उसके पति को पीटा

Wed, 11 Jan 2017 12:35 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
परशदेपुर चौकी क्षेत्र के हाजीपुर गांव में रंजिश को लेकर दबंगों ने महिला बीडीसी सदस्य और उसके पति की लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। ग्रामीणों के बीच बचाव पर मामला शांत हुआ। पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


हाजीपुर गांव निवासी केवला देवी बीडीसी सदस्य है। मंगलवार सुबह बीडीसी सदस्य का पति बुधई इंडिया मार्का हैंडपंप पर पानी भरने गया था। इसी दौरान गांव के ही गुड्डू हैंडपंप पर पैर धो रहा था। बुधई का पैर गुड्डू के पैर में छू गया।

इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। गुड्डू के परिवारीजनों ने बुधई की लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। जब उसकी पत्नी केवला देवी बचाने दौड़ी तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। चीख- पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


तब आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने इसकी तहरीर चौकी में दी है। चौकी इंचार्ज रामऔतार ने बताया कि पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें