एटीएम से रुपये निकालने आए युवक को झांसे में लेकर उचक्कों ने एटीएम कार्ड बदल दिया। उसके बाद उचक्कों ने खाते से 22 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
सरेनी थाना क्षेत्र के मदनापुर गांव निवासी रामबरन सिंह ने बताया कि वह अपनी भाभी के साथ एसबीआई एटीएम से रुपये निकालने गया था। वह एटीएम के अंदर जैसे ही गया उसके पीछे से तीन अज्ञात लोग और घुस गए।
वह एटीएम से खाते का बैलेंस चेक कर रहा था। तभी एक युवक ने झांसे में लेकर उससे एटीएम का पिन पूछ लिया और एटीएम कार्ड बदल लिया। उचक्कों ने उसके एटीएम से 22200 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने तहरीर पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है।