फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 Jun 2017 11:43 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
arrested - फोटो : demo
विज्ञापन
सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को रंगदारी मांगने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की मानें तो पकड़े गए आरोपी ने टेंट हाउस मालिक से शातिर अपराधी नीरज नेपाली बनकर फोन करके 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी थी। शिकायत पर पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


सदर कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय ने बताया कि जहानाबाद निवासी एवं टेंट हाउस मालिक सुशील कुमार मिश्रा ने शिकायत की थी कि दो दिन पहले एक व्यक्ति ने मोबाइल पर फोन करके खुद को शातिर अपराधी नीरज नेपाली बताया और 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी।

रंगदारी न देने पर जान से मारने की चेतावनी दी। शिकायत पर मामले की जांच शुरू की और मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया। इस पर मो. हनीफ उर्फ मोनू निवासी नया पुरवा को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें