अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के हंबोली की एक महिला ने पति की जाली वसीयत बनाए जाने की शिकायत दर्ज करवाई है। अंब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी के आरोप में चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार संतोष पत्नी पुरुषोत्तम दास ने शिकायत की है कि उसके पति ने अपने दो भतीजों के नाम मई 2011 में वसीयत की थी। लेकिन, उनकी मौत के बाद पति के भाई ने जनवरी 2008 की एक वसीयत पेश कर दी, जोकि फर्जी है। महिला ने जाली वसीयत बनाने के आरोप में पति के भाई सहित कुल चार लोगों के नाम शिकायत करवाई है। अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने अदालत के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।