फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोगों पर तेजाब फेंका एक गंभीर

Mon, 07 Sep 2015 12:14 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अन्य घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। कांशीराम कॉलोनी में रहने वाला सलीम जेवरात की सफाई करता है।
विज्ञापन


आरोप है कि वह अक्सर नशे में धुत होकर पड़ोसियों से गाली गलौज करता है। रविवार रात नौ बजे भी वह कॉलोनी के लोगों के साथ गाली गलौज करने लगा। कुछ लोगों ने जब विरोध किया तो उसने उनके ऊपर जेवरात की सफाई करने वाला तेजाब फेंक दिया।

इससे कॉलोनी के शकील अहमद, फैजी खान, अज्जू खान, रईश मोहम्मद, राजीव यादव, बाल किशुन मौर्य, नफीसा बानो घायल हो गईं। इसमें किसी के हाथ तो किसी के सिर पर तेजाब पड़ा। तेजाब फेंकने की घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी कक्ष में डॉ. बीके पाठक ने सभी घायलों का इलाज किया। इसमें शकील अहमद को हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया है।

उसके सिर पर तेजाब पड़ा है। डॉक्टर के मुताबिक अन्य पीड़ित मामूली तौर पर झुलसे थे जिसकी वजह से उन्हें छुट्टी दे दी गई।

एसपी ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच सीओ सदर सत्यपाल को सौंपी गई है। एक व्यक्ति ने नशे में धुत होकर घटना को अंजाम दिया है। रिपोर्ट दर्ज कर हमलावर को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें