फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने बाप को पीट-पीट कर मार डाला

Mon, 07 Sep 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत शहर के ईदगाह मोहल्ले  में नशा करने से मना करने पर बेटे ने अपने बाप की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बचाव में आई मां पर भी उसने प्रहार करने का प्रयास किया। सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में दहशत पसर गई। पुलिस ने आरोपी नौशाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कहा कि उसका पिता उसकी पत्नी पर  नजर रखता था। इसी कारण उसने बाप की हत्या की है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शहर के ईदगाह मोहल्ले में वृद्ध हाजी रहीमुद्दीन अपने बेटे नौशाद के पास ही रहते थे। नौशाद कोई काम नहीं करता था। वह नशे का आदी था। शनिवार को उसके पिता ने नौशाद को इसी बात पर डांट दिया था। रविवार रात उसके पिता और माता मुरशीला पशुओं की देखरेख में मकान के बाहर यमुना पर जाने वाले रास्ते पर सोई हुई थीं।

नौशाद ने रविवार तड़के करीब तीन बजे अपने पिता के सिर में हथौड़े से वार करते हत्या कर दी। मृतक का बेटा दिलशाद ने बताया कि शोर मचाने पर आरोपी भाई ने मां पर भी हथौड़ा मारने का प्रयास किया। शोर मचाने पर वहां पर लोग इकट्ठे हो उन्हें देख आरोपी नौशाद यमुना की ओर फरार हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी नौशाद को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद कर लिया है।  इस बारे में कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह यादव का कहना है कि आरोपी नौशाद पकड़ा गया है। आरोपी नशा करता था। मना करने पर उसने अपने पिता की हत्या की है।

पिता की हत्या का नहीं है अफसोस
बागपत। पुलिस हिरासत में आरोपी नौशाद ने कहा कि उसका पिता उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था। कई बार उसने उन्हें देख भी लिया था। मना करने के बावजूद उसका पिता नहीं माना। उल्टे उसका पिता और परिवार के लोग उसकी पिटाई करते थे। इसी कारण उसने अपने पिता की हत्या की है। उसे हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है। उधर, वृद्ध की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें