फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी रंजिश में की गई थी शिवा की हत्या, दो हमलावर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानी रंजिश में की गई थी शिवा की हत्या, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

रायबरेली। पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो प्रधानी चुनाव की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया था। वारदात में शामिल अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है।

हरचंदपुर थाना क्षेत्र के मझिगवां हरदोई गांव निवासी एवं पूर्व प्रधान रजीत सिंह के बेटे शिव प्रताप सिंह उर्फ शिवा की 14 मई को हत्या कर दी गई थी, जबकि उसके बड़े भाई गोपाल सिंह को मरणासन्न कर दिया था।
विज्ञापन


यह वारदात सलेमपुर चौैराहा के पास हुई थी। मृतक के बड़े भाई गोपाल सिंह की तहरीर पर रामदेव पासी, गुड्डू, शिवराज सिंह, धीरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, अल्ताफ उर्फ जुगनू, आफाक के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अल्ताफ और धीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है। चुनावी रंजिश में वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें