फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानों ने छात्र समेत दो को बनाया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राजापुर थाना क्षेत्र के भटरी गांव का रविकांत पुत्र रामसुंदर जबलपुर में वेद विद्यालय में संस्कृत की शिक्षा ग्रहण रहा है। मंगलवार की देर रात चित्रकूट एक्सप्रेस से वापस घर आ रहा था। रात लगभग ढाई बजे वाहन के इंतजार में खड़ा था। इसी बीच बाइक सवारों ने झांसा देकर राजापुर ले जाने की बात कहकर साथ में बैठा लिया। पहाड़ी कस्बे में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर नकदी व बैग आदि लूटकर बछरन गांव के पास बेहोशी दशा में छोड़कर चले गए। सवेरे जब लोगों ने बेसुध युवक को देखा तो तलाशी ली। जेब में मिल डायरी में लिखे नंबरों में फोन कर परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजापुर में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर परिजन प्राईवेट वाहन से जिला अस्पताल लाए। जहां चिकित्सा दी जा रही है। वहीं, राजापुर का राजेश पुत्र कामता प्रसाद को जहरखुरानी का शिकार होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें