फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर महिला से 20 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को बैंक से पैसे निकालकर पैदल घर जा रही महिला से एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहे के बल पर लगाकर 20 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन



महिला की चीख सुनकर जब तक ग्रामीण दौड़ते, बाइक सवार बदमाश असलहा लहराते हुए प्रतापगढ़ जिले की सीमा की ओर भाग गए। घटना के बाद रायबरेली और प्रतापगढ़ जिले की पुलिस ने नाकेबंदी की, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए। पुलिस जांच कर रही है।


सलोन कोतवाली क्षेत्र के सराय नाभ मजरे बैरमपुर गांव निवासी सुषमा देवी (35) पत्नी विनोद बुधवार को करहिया बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से बीस हजार रुपये निकलवाकर घर जा रही थी।
विज्ञापन



महिला अपने गांव के संपर्क मार्ग पर पहुंची ही थी, तभी पीछे से एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहा लगाकर उसे रोक लिया।


महिला के साथ हाथपाई करते हुए बदमाशों ने बैग में रखे बीस हजार रुपये लूट लिए। उधर, महिला की चीख सुनकर जब ग्रामीण पहुंचे तब तक बदमाश सई नदी पुल के रास्ते से होते हुए प्रतापगढ़ की सीमा की ओर भाग निकले।


सूचना पर सलोन कोतवाल और करहिया चौकी इंचार्ज ने पड़ोसी जनपद की पुलिस को वायरलेस पर मेसेज करते हुए नाकेबंदी कराई, लेकिन पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी।


कोतवाल रामाशीष उपाध्याय ने बताया कि सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित महिला से पूछताछ की गई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बदमाशों की तलाश के लिए पड़ोसी जनपद की पुलिस से भी मदद ली जा रही है। जल्द बदमाश पकडे़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें