फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायस में खुदाई के दौरान सैकड़ों वर्ष पुरानी देवी जी की मूर्ति मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब में खोदाई के दौरान निकली मूर्ति
विज्ञापन



जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले के जायस कस्बे में शनिवार को खोदाई के दौरान सैकड़ों वर्ष पुरानी देवी जी की मूर्ति मिली है।


तालाब से कई मूर्तियों के अवशेष भी मिले। इसकी जानकारी होते ही मौके पर मजमा लग गया। पुलिस भी पहुंच गई और बरामद मूर्ति व अवशेष को कोतवाली स्थित मंदिर में रखवा दिया।


पुलिस का मानना है कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि मूर्ति कितने साल पुरानी है। हालांकि जानकारों का कहना है कि बरामद मूर्ति की कलाकृति उड़ीसा जिले के कोणार्क मंदिर में लगी मूर्तियों की तरह है।
विज्ञापन



जायस निवासी चंदे सोनकर और जगदीश सोनकर कोतवाली के पास स्थित तालाब में मछली पालन का काम करते हैं। शनिवार को ये लोग तालाब की खोदाई करा रहे थे।


इसी दौरान तालाब से एक मूर्ति निकली। इसके अलावा कई मूर्तियों के अवशेष भी निकले। इसकी जानकारी मिलते ही मजमा लग गया। लोग हंगामा करने लगे कि मूर्ति सैकड़ों साल पुरानी है।


सूचना पर कोतवाल रावेंद्र सिंह भी पहुंच गए। मूर्ति व अवशेष कब्जे में लेकर कोतवाली स्थित मंदिर में रखवा दिया गया है। साथ ही इसकी सूचना पुरातत्व विभाग के अलावा एसपी, एएसपी को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन



कोतवाल का कहना है कि बरामद मूर्ति करीब 200 वर्ष से ज्यादा पुरानी लग रही है। मूर्ति की कलाकृति उड़ीसा के कोणार्क मंदिर में लगी मूर्तियों की तरह ही है। जांच के बाद पता चल पाएगा कि बरामद मूर्ति कितनी पुरानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें