फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने नर्सिग होम संचालक को पीटा, नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर/इन्हौना (रायबरेली)। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में रविवार की रात बदमाशों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए नर्सिंग होम संचालक की जमकर पिटाई कर दी और तीन हजार रुपये लूट लिए। यही नहीं बदमाशों ने कार की चाभी छीननेे का भी प्रयास किया।
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो बदमाश भाग निकले। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी करके तीन बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है।

बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के पूरे बंदो मजरे गिरावां गांव निवासी जागेश्वर उर्फ जय सिंह इन्हौना कस्बे में नर्सिंग होम चलाते हैं। जागेश्वर के मुताबिक रविवार की रात करीब नौ बजे महेशपुर गांव से वापस आते समय शिवगढ़ मोड़ के पास बदमाशों ने उनकी कार रोक ली। बदमाशों ने गाड़ी की चाभी छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने संचालक को पीटना शुरू कर दिया। चाकू और डंडे से हमला करके संचालक को लहूलुहान कर दिया। इसके बाद तीन हजार रुपये लूट लिए। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीण और राहगीर पहुंचे तो बदमाश भाग निकले। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करके तीन बदमाशों को पकड़ लिया।

नर्सिंग होम संचालक के साथ लूट होने से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। उधर, एसओ दीपेंद्र सिंह ने बताया कि नर्सिंग होम संचालक की तहरीर पर इन्हौंना गांव निवासी रवि, गढ़ी महाबल गांव निवासी मोनू, पूरे डाला मजरे गढ़ी महाबल गांव निवासी इंदल पांडेय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। तीनों को जेल भेजा जा रहा है।

..तो क्या नेताजी के कहने पर दर्ज हुई रिपोर्ट
पुलिस नर्सिंग होम संचालक के साथ लूटपाट और मारपीट की घटना संदिग्ध मान रही है। अंदरखाने की मानें तो क्षेत्र के एक ऊपर तक पहुंच रखने वाले नेताजी का नर्सिंग होम संचालक खास है। इसी वजह से नेताजी के निर्देश पर ही पुलिस ने मामले में आनन-फानन में केस दर्ज कर लिया और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। नामजद आरोपियों का कहना है कि संचालक ने उन्हें रंजिशन मामले में फंसाया है। उसके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम नहीं दिया है। फिलहाल अब पुलिस की जांच के बाद मामले की सच्चाई सामने आएगी। चौकी इंचार्ज मामले की पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें