फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की स्कूली बालिका (17) खो-खो टीम रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की स्कूली बालिका खो-खो टीम राजस्थान रवाना
विज्ञापन

फैजाबाद। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय स्कूली अंडर-17 बालिका खो-खो टीम सोमवार को राजस्थान के लिए रवाना हो गई। प्रदेश की टीम का चयन इलाहाबाद में आयोजित राज्य खो-खो प्रतियोगिता में किया गया था।

डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालयीय क्रीड़ा संस्थान के प्राचार्य भगवती सिंह ने बताया कि बालिका वर्ग की अंडर-17 आयु वर्ग में प्रदेश की टीम भद्रा, राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए फैजाबाद से रवाना की गई है।
विज्ञापन


प्रदेश टीम में काजल, पूनम यादव, विनीता यादव सभी चंद्रपाल इंटर कॉलेज गंगागंज, रायबरेली। खुशबू पांडेय-श्री अनंत इंटर कॉलेज गनियारी, देवरिया। सेजल सिंह-सर्वजीत दास इंटर कॉलेज, मुढ़िपार आजमगढ़। बेबी भारती, काजल भारती- इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज देवरिया।
विज्ञापन


आंचल मौर्या श्रीमती जानकी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, इलाहाबाद। जूही गुप्ता- श्रीगुरुनानक खालसा कन्या इंटर कॉलेज, वाराणसी। शिवानी- यशोदा देवी शिवकली इंटर कॉलेज वाराणसी एवं कविता महामना मालवीय इंटर कॉलेज वाराणसी शामिल हैं। नवनीत कुमार वर्मा, गंगागंज रायबरेली व कनक चक्रधर बलिया को कोच मैनेजर बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें