फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से किशोरी की मौत, 10 लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
परशदेपुर (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र के महमदपुर नमकसार गांव में डायरिया की चपेट में आने से किशोरी की मौत हो गई, जबकि 10 लोग पीड़ित हैं। सूचना मिलते ही डॉक्टरों की पांच सदस्यीय टीम गांव पहुंची और डायरिया की चपेट में आए लोगों की जांच कर दवाएं दी गईं। कुओं में दवा का छिड़काव करवाया गया है। सीएचसी अधीक्षक के मुताबिक गंदगी व दूषित पानी पीने की वजह से लोग बीमार हुए है। इलाज के बाद स्वास्थ्य में सुधार है।
विज्ञापन


नसीराबाद थाना क्षेत्र के महमदपुर नमकसार गांव में कई लोग डायरिया की चपेट में आने से बीमार हो गए। झोलाछाप के इलाज से स्थिति और खराब हो गई। इलाज में लापरवाही के कारण डायरिया की चपेट में आई सोनी (15) पुत्री लालजीत की मौत हो गई।

सोमवार को सुमित के गंभीर हालत में नसीराबाद अस्पताल पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर इलाज शुरू किया। करन (7) पुत्र लालजीत, किसान (9) पुत्र लालजीत, जीत (3) पुत्र लालजीत, ऋषि (2) पुत्र सरवन, दिव्यांशी (3) पुत्री सरवन, राज (5) पुत्र रामपाल, आदर्श (2) पुत्र रामपाल, आकृती (5) पुत्री रमेश, अमित (7) पुत्र रामसुमेर का गांव में ही इलाज किया गया। इसके अलावा गांव में लोगों को दवाएं दी गईं।
विज्ञापन


नसीराबाद सीएचसी प्रभारी डॉ. आनंद कुमार का कहना है कि गंदगी और दूषित पानी पीने के कारण लोग डायरिया की चपेट में आए हैं। गांव में इलाज शुरू करा दिया गया है। गांव के लोगों ने कुएं में मछली व कछुए पाल रखे हैं, जिसकी वजह से लोग बीमार हुए।

नसीराबाद के सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि मौसम के बदलाव के कारण डायरिया फैल रहा है। इससे सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि घर के आसपास सफाई रखें। खाना खाने से पहले हाथ जरूर धोएं। पानी हमेशा उबला हुआ पीएं। नाले-नालियों की साफ-सफाई रखें। मवेशियों को घर से दूर बांधें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें