फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की दिनदहाड़े हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की दिनदहाड़े हत्या
विज्ञापन


रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं सेक्टर संयोजक गंगासागर पांडेय की पड़ोसियों ने ही दिनदहाड़े निर्मम तरीके से हत्या कर दी।


हमलावरों ने कुल्हाड़ी व फरसे से गंगासागर का दाहिना हाथ काटकर जमीन में फेंक दिया। साथ ही दोनों पैर और गर्दन भी काट डाली। गंगासागर को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन



वारदात की सूचना पर एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। घटना के पीछे रास्ते के विवाद की बात सामने आ रही है।

एसपी ने प्रकरण की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। इसके साथ ही हल्का दरोगा व दो सिपाहियों को लाइन हाजिर किया है।


शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी गंगासागर पांडेय (40) कसना क्षेत्र के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के साथ ही सेक्टर संयोजक थे। गंगासागर का पड़ोसियों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था।


मामले में उन्होंने थाने में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बुधवार दोपहर बाद गंगासागर बाइक पर सवार होकर गांव से शिवगढ़ की ओर जा रहे थे।


गांव के बाहर पहुंचते ही कुल्हाड़ी व फरसे से लैस करीब 12 हमलावरों ने उन पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने गंगासागर का दाहिना हाथ काटकर जमीन पर फेंक दिया। दोनों पैर व गला भी काटकर हमलावर भाग गए।


खून से लथपथ गंगासागर को आसपास के लोगों ने सीएचसी बछरावां पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।


वारदात की जानकारी पर सीएचसी में भाजपाइयों का जमावड़ा लग गया। सभी ने गंगासागर पांडेय की हत्या पर आक्रोश जताया। क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन



खबर पाकर एसपी सुजाता सिंह ने बछरावां सीएचसी पहुंचीं और लोगों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और परिवारीजनों से घटना के बारे में जानकारी ली।


एसपी ने बताया कि, रास्ते के विवाद में वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस ने देर हत्या के आरोपी लालचंद्र शुक्ल समेत दो को हिरासत में ले लिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


एसपी ने बताया कि मामले में लापरवाही उजागर होने पर हल्का दरोगा राम शब्द यादव और सिपाही हरिश्चंद्र शर्मा व महेश पाल यादव को लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें